गुमला में पिता पर बेटे की टांगी से हत्या का आरोप, थाने में सरेंडर

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के पोजेगा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में उसके पिता पर टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की शिनाख्त कुलदीप यादव के तौर पर की गई है। वह दशहरा

पिता
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के पोजेगा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में उसके पिता पर टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की शिनाख्त कुलदीप यादव के तौर पर की गई है। वह दशहरा मनाने रांची से अपने घर लौटा था। घटना के बाद आरोपी पिता हरिनारायण यादव ने थाने में सरेंडर कर दिया।

Read More : हजारीबाग में महिला HC वकील की संदिग्ध मौत, पति पर लगा आरोप

देर रात पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। उस समय हरिनारायण यादव और कुलदीप घर में अकेले थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान हरिनारायण यादव ने कुलदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आरोपी पिता का कहना है कि कुलदीप की मौत सीढ़ी से गिरने के कारण हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय कुलदीप शराब के नशे में था। हालांकि, पिता-पुत्र के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी हरिनारायण यादव ने थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया कुलदीप

कुलदीप यादव अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दशहरा मनाने और अपनों के साथ समय बिताने घर लौटे कुलदीप की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद पोजेगा गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सामने अब इस दुखद घटना से उबरने की चुनौती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *