रांची: यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच मोटरयान अधिनियम के तहत चलाए गए विशेष अभियान में कुल 38,290 चालान निर्गत किए गए हैं। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से कुल 3. 18 करोड़ रुपये का जुर्माना राशि दर्ज की गई है। इसके अलावा, ड्रंकन ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना) के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वाहनों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया है।
चालान बिना हेलमेट और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के काटे गए चालान
रांची ट्रैफिक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के काटे गए हैं। जिनमें बिना हेलमेट के 24,413 चालान, नो पार्किंग और सड़क पर पार्किंग के 7,782 चालान, ओवर स्पीड के 1,931 चालान, रेड लाइट का उल्लंघन के 823 चालान समेत कुल 38,290 चालान शामिल है।




