मृतक की पहचान ओरिया निवासी गंन्दोरी पासवान के पुत्र उज्ज्वल पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उज्ज्वल पासवान शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि उज्ज्वल दुर्गापूजा के महाअष्टमी के दिन से लापता था।

जहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है.घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है। 

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। युवक का शव मिलने की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 

also read : हजारीबाग में JMM जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस