गिरिडीह में बच्चे को लेकर 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक

गिरिडीह : पारिवारिक जमीन विवाद और पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर अफरा-तफरी मच

पानी टंकी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : पारिवारिक जमीन विवाद और पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की सुरक्षा को लेकर लोग परेशान हो उठे और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। यह घटना गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह की है। युवक की पहचान महादेव तिवारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

Read More : झारखंड दौरे पर नितिन नवीन, आदित्य साहू ने तैयारियों की समीक्षा की

पुलिस ने भी की नीचे उतारने की कोशिश

सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसआई शैलेन्द्र कुमार पानी टंकी के ऊपर चढ़े और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बावजूद युवक अपनी जगह से नीचे नहीं उतरा।

सीओ की समझाइश पर नीचे उतरा युवक

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन से युवक से बातचीत की और उसे भरोसा दिलाया कि वह बच्चे के साथ सुरक्षित नीचे उतर आए तो उसकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

जमीन विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत

दोनों के नीचे उतरने के बाद पानी टंकी के पास एक पेड़ के नीचे युवक के गोतिया और स्थानीय लोगों के साथ पारिवारिक जमीन विवाद सुलझाने को लेकर बातचीत की गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक शराब के नशे में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के दौरान पानी टंकी के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *