सोनिया गांधी की पहली Insta पोस्ट, किताब की झलक दिखाई, प्रियंका का भी किया जिक्र

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अब इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया और पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने की किताब की पहली झलक

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अब इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया और पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का वीडियो शेयर किया। वीडियो में सोनिया गांधी किताब के पन्ने पलटती नजर आ रही हैं। इसी दौरान किताब में प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाला पन्ना सामने आता है। इसे देखकर सोनिया मुस्कुराते हुए कहती हैं, “बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका।” उनका यह वीडियो किताब की झलक दिखाने के साथ मां-बेटी के रिश्ते की एक प्यारी सी झलक भी पेश करता है।

Read More : पलामू में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, पहली पत्नी पर परिजनों को शक

पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनिया गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है; पेश है मेरी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक।” उन्होंने आगे लिखा कि यह किताब प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपनी इस कहानी को पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonia Gandhi (@soniagandhi)

इटली में बचपन से भारत तक के सफर का जिक्र

सोनिया गांधी की यह किताब उनके निजी जीवन और सफर पर आधारित संस्मरण है। इसमें युद्ध के बाद इटली में गुजरे उनके बचपन से लेकर भारत आने और यहां अपना जीवन बसाने तक की कहानी शामिल है। किताब में कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मुलाकात और उनके साथ रिश्ते का भी जिक्र है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा पति राजीव गांधी की हत्या जैसी व्यक्तिगत त्रासदियों से जुड़े अनुभवों को भी याद किया है। 79 वर्षीय सोनिया गांधी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। वह पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड भी रखती हैं। इंस्टाग्राम पर वह फिलहाल कांग्रेस, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रही हैं।

10 नवंबर को प्रकाशित होगी किताब

प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने 18 अगस्त को घोषणा की थी कि ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। अल्फ्रेड ए. नॉफ, नॉफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप का प्रकाशन ब्रांड है, जो पेंगुइन रैंडम हाउस, एलएलसी का हिस्सा है। इसकी मूल कंपनी बर्टेल्समैन एजी एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी है। इटली में जन्मीं सोनिया गांधी 19 साल की उम्र में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर रही थीं, जब 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। दोनों ने 25 फरवरी 1968 को शादी की थी।

राहुल गांधी ने मां की किताब पर जताई खुशी

हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां की किताब को लेकर खुशी जाहिर की थी। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी मां की कहानी उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी स्वभाव से निजी जीवन को सार्वजनिक करने से बचती रही हैं, इसलिए अपनी कहानी दुनिया के सामने रखना उनके लिए आसान नहीं रहा होगा। राहुल गांधी ने भावुक संदेश में कहा कि उन्हें लगता है कि राजीव गांधी आज अपनी पत्नी सोनिया की इस उपलब्धि को देखकर मुस्कुरा रहे होंगे और उन पर गर्व कर रहे होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *