रांची में अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

रांची : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और सिक्किम के नवमनोनीत राज्यपाल दुष्यंत गौतम के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को रांची महानगर कांग्रेस और चुटिया प्रखंड समिति ने प्रदर्शन किया। इंदिरा गांधी चौक, चुटिया में आयोजित प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत

कांग्रेस
न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और सिक्किम के नवमनोनीत राज्यपाल दुष्यंत गौतम के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को रांची महानगर कांग्रेस और चुटिया प्रखंड समिति ने प्रदर्शन किया। इंदिरा गांधी चौक, चुटिया में आयोजित प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई और भाजपा के खिलाफ भी नारे लगाए।

Read More : रांची में दशहरा पर भाईचारे का संदेश, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सम्मानित

हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘सारे बलात्कारी कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’, ‘बेशर्मों कुछ तो शर्म करो, वरना चुल्लू भर पानी में डूब मरो’ और ‘मोदी तेरे गुंडा राज में, बलात्कारी सम्मानित होते हैं’ जैसे नारे लगाए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय देने और दुष्यंत गौतम के इस्तीफे की मांग दोहराई।

कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम में रांची महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरुण चावला, चुटिया प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव और उपाध्यक्ष विकास सिंह शामिल हुए। इनके अलावा कृष्णा सहाय, संजीव महतो, महेश राय, आदित्य मुंडा, प्रदीप कुमार, उज्जवल मिश्रा, भरत कुमार, विवेक सिंह, पीयूष सिंह, करण नायक, अमर सिंह, सत्यम और अरविंद मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *