नवादा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पत्नी के भाई

घरेलू विवाद

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पत्नी के भाई पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More : सीवान सरारी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो महिलाओं समेत चार आरोपित गिरफ्तार

मृतका की पहचान चैनपुरा गांव निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र चंद्रमौलि सिंह की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष पहले न्यायालय में बांड भी भर चुके थे।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि चंद्रमौलि सिंह ने गुस्से में पत्नी पूजा कुमारी पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर अपनी बहन को बचाने पहुंचे पूजा के भाई पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

Read More : भागलपुर में नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More : भागलपुर में बालू लदा ट्रक कच्चे मकान पर पलटा, एक परिवार के 7 से अधिक घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.