रांची में BTech छात्र का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

रांची : रांची में झारखंड राय यूनिवर्सिटी के BTech माइनिंग थर्ड ईयर के छात्र मनीष कुमार (20) का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मनीष हजारीबाग के बेलापेटो, केरेडारी का रहने वाला था। वह राजाउलातु के डाबरटोली में मिथिलेश कुमार के मकान

BTech
मृतक मनीष कुमार की फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में झारखंड राय यूनिवर्सिटी के BTech माइनिंग थर्ड ईयर के छात्र मनीष कुमार (20) का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मनीष हजारीबाग के बेलापेटो, केरेडारी का रहने वाला था। वह राजाउलातु के डाबरटोली में मिथिलेश कुमार के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि मनीष के कमरे का दरवाजा पिछले तीन दिनों से बंद था। बुधवार को जब कमरे से बदबू आने लगी, तो बगल के कमरे में रहने वाले विरेंद्र और संजीव को शक हुआ। इसके बाद दोनों ने हटिया में रहने वाले मकान मालिक और पुलिस को इसकी खबर दी।

Read More : पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई। वहां मनीष का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मनीष के दोस्तों के साथ-साथ मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

पिता बोले- एक लड़की ने मनीष के हावभाव को लेकर फोन किया था

घटना की जानकारी मिलने पर मनीष के पिता हुसैनी साव और चाचा मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि सोमवार शाम उनके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया था। उसने कहा था कि मनीष का हावभाव ठीक नहीं है और दो दिन से उससे बातचीत नहीं हो रही है। हुसैनी साव के मुताबिक, उन्होंने उस समय लड़की की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने कई बार मनीष को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। बुधवार को पुलिस ने उन्हें मनीष के फंदे से लटके होने की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

पिता ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

मनीष के पिता हुसैनी साव ने बेटे की मौत पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि मनीष आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पिता ने यह भी बताया कि मकान मालिक ने मंगलवार को मनीष के कमरे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बावजूद उस समय मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। फिलहाल पुलिस मनीष की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके दोस्तों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *