पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाई

लखनऊ : पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। दिव्या मित्तल का कहना है कि देश में राजनीति की कमी नहीं है, बल्कि असली

दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

लखनऊ : पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। दिव्या मित्तल का कहना है कि देश में राजनीति की कमी नहीं है, बल्कि असली दिक्कत यह है कि आम लोगों की बात सुनी ही नहीं जाती। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में जनता की भागीदारी सबसे जरूरी होगी। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाएंगे और कामकाज के लिए जवाबदेही भी तय होगी। अब देखना होगा कि दिव्या मित्तल की नई पार्टी यूपी की सियासत में कितना दम दिखा पाती है।

Read More : धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा BC आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तमिलनाडु सरकार को झटका

व्हाट्सएप पर आए इतने संदेश कि नंबर ब्लॉक हो गया

एक वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने बताया कि पिछली बार राजनीति में आने की बात कहने के बाद उन्होंने लोगों से संपर्क के लिए एक नंबर साझा किया था। इस नंबर पर इतने संदेश आए कि व्हाट्सएप ने उसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद नहीं थी। संपर्क के लिए उचित व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने माफी भी मांगी। जनता की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह सूरज के सामने दिया लेकर खड़ी हों, जबकि उन्हें सिर्फ खिड़की खोलनी थी। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने लोगों की भागीदारी और समर्थन को लेकर अपना अनुभव साझा किया।

तीन वचनों पर आधारित होगी जननीति भारत

दिव्या मित्तल ने ‘जननीति भारत’ के तीन प्रमुख वचन बताए। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीतिक सोच जनता की भागीदारी, जरूरत के आधार पर फैसलों और जवाबदेही पर केंद्रित होगी। पहले वचन के तहत देश की नीतियों के केंद्र में जनता को रखा जाएगा और नीतियां लोगों की भागीदारी से तय होंगी। दूसरे वचन के अनुसार, फैसले किसी की पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से लिए जाएंगे। तीसरे वचन में जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही गई है। दिव्या मित्तल के मुताबिक, हर काम के लिए जवाबदेही तय होगी और उसके आधार पर सुधार किया जाएगा।

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरेगी पार्टी

दिव्या मित्तल ने कहा कि ‘जननीति भारत’ का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिसमें सरकार जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के मुताबिक काम करे। उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ उन्होंने अपनी राजनीतिक दिशा भी स्पष्ट कर दी है। पार्टी जनता की भागीदारी, जरूरत के अनुरूप नीतियों और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का प्रमुख आधार बनाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *