पंडाल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था का जायजा लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पंडाल परिसर एवं आसपास की विधि-व्यवस्था का गहन निरीक्षण भी किया।इस शुभ अवसर पर आज रांची में भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार एवं ओसीसी क्लब, त्रिकोण हवन कुंड, गीतांजली क्लब दुर्गा पूजा समिति, मोरहाबादी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
also read :राज्यपाल ने किया श्री राम लला पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया कन्या पूजन
उपायुक्त ने पंडाल की आकर्षक सजावट, कलात्मक झांकियों और भक्तिपूर्ण वातावरण का अवलोकन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्गों, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान सुचारु एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
समारोह में उपस्थित जनसमूह ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे पंडाल का दर्शन किया। आयोजक संगठनों ने देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
also read: दुर्गा पूजा पर जगमगाएगी रांची, नगर निगम ने 31 टीमें की तैनात
निरीक्षण के पश्चात् जिला आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाएँ तथा प्रशासन के सहयोग से पूरे उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करें।
कार्यक्रम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत, भारतीय युवक संघ (बकरी बाजार, अपर बाजार, रांची) के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सचिव रवि रोहत्गी, त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा कमिटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव राजेश दास, गीतांजली क्लब दुर्गा पूजा समिति, मोरहाबादी के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद तथा दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
आयोजकों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन तथा सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आम जनमानस को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त के निरीक्षण से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।



