रामगढ़ में CBI की छापेमारी, CCL कर्मी अभय कुमार बख्शी गिरफ्तार

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल एरिया में कार्रवाई की है। CBI की टीम ने सौंदा डी स्थित प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO) कार्यालय में छापेमारी कर CCL कर्मी अभय कुमार बख्शी को गिरफ्तार किया।

CBI
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल एरिया में कार्रवाई की है। CBI की टीम ने सौंदा डी स्थित प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO) कार्यालय में छापेमारी कर CCL कर्मी अभय कुमार बख्शी को गिरफ्तार किया। उन पर एक सेवानिवृत्त महिला से कथित तौर पर रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।

Read More : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने नवजात बेटियों को बांटी पिंक बेबी किट

शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक, एक रिटायर्ड महिला ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत CBI से की थी। शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने कार्रवाई की योजना बनाई। आरोप है कि इसी दौरान CCL कर्मी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और महिला का कौन-सा काम कराने के बदले पैसे मांगे जा रहे थे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

तीन इनोवा कारों से पहुंची CBI की टीम

मिली जानकारी के अनुसार CBI की टीम तीन इनोवा कारों से बरका-सयाल एरिया पहुंची। इसके बाद सौंदा डी स्थित प्रोजेक्ट ऑफिसर कार्यालय में छापेमारी की गई। फिलहाल, मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जा रही है। CBI की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

बरका-सयाल क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बरका-सयाल क्षेत्र में इससे पहले भी CBI की छापेमारी की खबरें सामने आती रही हैं। कोयला चोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के बीच ताजा कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। फिलहाल, कथित रिश्वत की रकम, शिकायत से जुड़े काम और गिरफ्तारी के अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *