मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने नवजात बेटियों को बांटी पिंक बेबी किट

रांची : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने नवजात बेटियों के सम्मान में पिंक बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पावर ऑफ पिंक’ के तहत यह कार्यक्रम बड़ा तालाब स्थित

बेबी किट
बेटियों को मिली पिंक बेबी किट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने नवजात बेटियों के सम्मान में पिंक बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पावर ऑफ पिंक’ के तहत यह कार्यक्रम बड़ा तालाब स्थित माया नारंग क्लिनिक में हुआ। शाखा ने नवजात बेटियों को पिंक बेबी किट प्रदान की। इन किटों में नवजात शिशुओं के उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल थी। इस पहल का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना, मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मां व बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समाज को प्रेरित करना था।

Read More : घर में कहां रखें पोछा और बाल्टी? वास्तु की इन बातों को जानें

बेटी का जन्म सौभाग्य : शुभा अग्रवाल

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि बेटी का जन्म सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और सशक्त परिवार के संकल्प को साकार करना ही शाखा का उद्देश्य है। उन्होंने इस पहल को समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया। पिंक बेबी किट वितरण कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका और ऐश्वर्या बगड़िया उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ जारी हैं सेवा कार्य

इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के साथ लगातार सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शाखा भविष्य में भी समाजहित में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *