रांची : झारखंड के चार जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Read More : एशियन गेम्स में 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलेंगे PM मोदी
कोडरमा में सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री
बुधवार को कोडरमा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिला। मौसम में बदलाव के बीच कई इलाकों में गर्मी और उमस का असर बना रहा।
रांची में बादल छाए रहे, दोपहर बाद निकली धूप
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से दिन में गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जमशेदपुर और बोकारो में ऐसा रहा तापमान
बुधवार को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बोकारो में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



