एशियन गेम्स में 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलेंगे PM मोदी

नई दिल्ली : PM मोदी कल यानी गुरुवार को हाल ही में खत्म हुए आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों

PM मोदी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : PM मोदी कल यानी गुरुवार को हाल ही में खत्म हुए आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच और बाकी सहयोगी स्टाफ से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे।

Read More : धनबाद में 19 साल बाद बढ़ा बाजार समिति की दुकानों का किराया, जानें नई दर

भारत ने एशियन गेम्स में जीते 85 पदक

आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा। हालांकि, पदकों की कुल संख्या के मामले में भारतीय दल का प्रदर्शन पिछले संस्करण से पीछे रहा। वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे।

501 खिलाड़ियों के दल ने लिया था हिस्सा

भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए कुल 501 खिलाड़ियों का दल भेजा था। इनमें से 310 खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। PM के साथ होने वाली इस मुलाकात में भारतीय दल के खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक और सहयोगी स्टाफ शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

खिलाड़ियों से संवाद करेंगे PM मोदी

कार्यक्रम के दौरान PM मोदी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करेंगे। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी शामिल किया जाएगा। PM का संबोधन भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *