मांडर: मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा मेंसाल स्थित एनएच-39 पर होंडा बाइक और टीवीएस मोपेड के बीच हुई टक्कर में मोपेड सवार इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बसकी गांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एनएच-39 पर होंडा बाइक और टीवीएस मोपेड के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार इब्राहिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया।


