रांची : रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल और पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम से शिष्टाचार मुलाकात की। मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में संजय सेठ ने उन्हें नए संवैधानिक दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। संजय सेठ ने कहा कि बृजमोहन राम का ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होना झारखंड के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि बृजमोहन राम अपने लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव से ओडिशा के विकास, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान देंगे।
Read More : सऊदी अरब के लिए उड़ानें रद्द, IndiGo और Air India का बड़ा फैसला
पहाड़ी बाबा से की सफल कार्यकाल की कामना
इस अवसर पर संजय सेठ ने पहाड़ी बाबा से बृजमोहन राम के सफल, सार्थक और यशस्वी कार्यकाल की कामना की। मुलाकात के दौरान रांची भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू और महापौर रोशनी खलखो भी मौजूद रहीं।




