नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए विदा किया गया। रवाना होने से पहले एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने विशेष पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।
Read More : गोपाल प्रसाद सोनी को संगठन में नई जिम्मेदारी, तीन राज्यों के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त
शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति, नाहन के तत्वावधान में आयोजित यह 10 दिवसीय यात्रा 3 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगी। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक श्री काली स्थान मंदिर, नाहन से किया गया।
45 श्रद्धालु पहले जत्थे में हुए शामिल
पहले जत्थे में 45 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पावन दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु त्रिलोकपुर होते हुए अमरनाथ के बालटाल मार्ग तक पहुंचेंगे और वहां बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
Read More : सरकार ने ई-रिक्शा की बैटरी को हैक करने वाले ऐप्स को हटाने का आदेश दिया
इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी करेंगे दर्शन
अमरनाथ यात्रा के बाद श्रद्धालु श्रीनगर, खीर भवानी, शंकराचार्य मंदिर, मां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद सभी श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी कर पुनः नाहन लौटेंगे।
Read More : सोनमर्ग टनल के पास CRPF वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल




