उमराह के सफर से पहले टूटी उम्मीदें, उड़ानें रद्द होने से 182 जायरीन की यात्रा टली

रांची से 47 और दिल्ली से 45 जायरीन का समूह प्रभावित, नई तारीख के इंतजार में जायरीन रांची: उमराह की पवित्र यात्रा पर जाने की तैयारियों में जुटे जायरीन को उस समय मायूसी हाथ लगी, जब सऊदी अरब में शटडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

उमराह के सफर से पहले टूटी उम्मीदें

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची से 47 और दिल्ली से 45 जायरीन का समूह प्रभावित, नई तारीख के इंतजार में जायरीन

रांची:  उमराह की पवित्र यात्रा पर जाने की तैयारियों में जुटे जायरीन को उस समय मायूसी हाथ लगी, जब सऊदी अरब में शटडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की सूचना मिली। इसके चलते उमराह के लिए रवाना होने वाले जायरीन की यात्रा फिलहाल टल गई। अल-बदर ट्रैवल्स के माध्यम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 47 जायरीन प्रभावित हुए। वहीं, दिल्ली से रवाना होने वाले 45 जायरीन के एक अन्य समूह की यात्रा भी टल गई। कुल 182 जायरीन की यात्रा प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

रांची एयरपोर्ट पर जायरीन को विदा करने के लिए उनके परिजन, रिश्तेदार और परिचित पहुंचे थे। सभी अपने अजीजों को पवित्र यात्रा पर रवाना करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन उड़ानें रद्द होने की खबर ने उनकी खुशियों पर विराम लगा दिया। अचानक यात्रा टलने से जायरीन और उनके परिवारों में निराशा छा गई।
अल-बदर ट्रैवल्स के मोहम्मद दानिश ने बताया कि सऊदी अरब सरकार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति मिलने के बाद उमराह यात्रा की नई तारीख घोषित की जाएगी। उन्होंने जायरीन को आश्वस्त किया कि तारीख में बदलाव के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
इसी यात्रा समूह के साथ रांची के मनीटोला स्थित फिरदौस नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार शाहिद खान भी अपने 13 सदस्यीय परिवार के साथ 15 दिवसीय उमराह यात्रा पर जाने वाले थे। शाहिद खान पुलिस पब्लिक रिपोर्टर (पीपीआर लाइव इंडिया) के समूह संपादक हैं। यात्रा को लेकर परिवार में काफी उत्साह था, लेकिन अचानक उड़ानें रद्द होने से उनकी योजना भी प्रभावित हो गई।
इस अप्रत्याशित स्थिति पर शाहिद खान ने भावुक होकर कहा, “अल्लाह जब बुलाना चाहेगा, तब बुलाएंगे।” उनके इस कथन में निराशा के बीच आस्था और सब्र की झलक दिखाई दी।
फिलहाल सभी जायरीन को उड़ानों की बहाली और उमराह यात्रा की नई तारीख घोषित होने का इंतजार है। पवित्र मक्का और मदीना की जियारत की ख्वाहिश लिए जायरीन को उम्मीद है कि जल्द ही परिस्थितियां सामान्य होंगी और वे अपने मुकद्दस सफर पर रवाना हो सकेंगे।

also read : जमशेदपुर की घटना कांग्रेस की हताशा, गुंडागर्दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसकी असहिष्णुता का प्रमाण : आदित्य साहू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.