सड़क पर उतरे 108 एम्बुलेंस कर्मी, सरकार के खिलाफ किया भिक्षाटन

रांची: लंबित वेतन, मनमानी कटौती और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने सोमवार को राज्यव्यापी भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संघ के आह्वान पर रांची सदर अस्पताल सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर

108 एम्बुलेंस कर्मी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: लंबित वेतन, मनमानी कटौती और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने सोमवार को राज्यव्यापी भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संघ के आह्वान पर रांची सदर अस्पताल सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने भिक्षाटन कर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा।

कर्मचारियों की बहाली नहीं किए जाने के कारण कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है

संघ के प्रदेश महामंत्री सह रांची जिला अध्यक्ष सूरज साहू ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन जुलाई 2026 से लंबित है। इसके अलावा, वेतन में मनमानी कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने और सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं किए जाने के कारण कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
संघ की प्रमुख मांगों में 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से कराने, बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः बहाल करने तथा कर्मचारियों को सभी श्रमिक और वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
संघ ने सरकार से सभी मांगों पर तत्काल निर्णय लेकर उन्हें लागू करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता और मांगों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

also read : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नगर निगम ने दिए जरूरी निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.