CCL को राजभाषा कार्यान्वयन में मिला प्रथम पुरस्कार, वार्षिक योजना 2025-26 में सम्मान

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), रांची की वार्षिक पुरस्कार योजना 2025-26 के अंतर्गत राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन और राजभाषा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान

CCL

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), रांची की वार्षिक पुरस्कार योजना 2025-26 के अंतर्गत राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन और राजभाषा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजभाषा नीति के प्रभावी और सतत क्रियान्वयन के प्रति सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More : जमशेदपुर बंद पर BJP का दावा, अमर कुमार बाउरी बोले- जनता ने सरकार को दिया बड़ा संदेश

यह पुरस्कार रांची स्थित सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टिट्यूट (सीएमपीडीआई) में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ ने सीसीएल के महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार को यह सम्मान प्रदान किया।

राजभाषा कार्यान्वयन के प्रयासों की हुई सराहना

समारोह में गृह मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र के उप-निदेशक (राजभाषा) विचित्रसेन गुप्त पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए CCL द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सीसीएल के उप-प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. दिविक दिवेश भी उपस्थित रहे।

Read More : पश्चिमी सिंहभूम में 400 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत वितरण

हिन्दी के प्रभावी प्रयोग से मिली पहचान

CCL ने इस उपलब्धि का श्रेय कंपनी के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह के नेतृत्व और निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र के मार्गदर्शन को दिया है। कंपनी ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, हिन्दी के प्रगतिशील प्रयोग, अधिकारियों और कर्मचारियों के राजभाषा प्रशिक्षण, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के विस्तार तथा राजभाषा संबंधी नवाचारों के माध्यम से सार्वजनिक उपक्रमों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

Read More : झारखंड विधानसभा में AI और साइबर सुरक्षा पर मंथन, साइबर ठगी पर कठोर कानून की मांग

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *