रांची में दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं पर ADM और SSP से मिले लखपति साहू

रांची : रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रांची के एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन से मिलकर दुर्गा पूजा समितियों

दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने SSP से की मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रांची के एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन से मिलकर दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान का आग्रह किया। इस दौरान श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा महाभंडारा आयोजन समिति की ओर से 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाभंडारे में दोनों अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पर सहमति जताई।

Read More : खूंटी में जल जीवन मिशन की समीक्षा, हर घर नल से पानी पहुंचाने का निर्देश

पूजा समितियों को बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा

मुलाकात के दौरान लखपति कुमार साहू ने रांची में शांति व्यवस्था बनाए रखने और दुर्गा पूजा समितियों को समय पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रांची की जनता और रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के साथ आने के बाद से रांची में शांति व्यवस्था स्थापित हुई है। पूजा समितियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का प्रयास सराहनीय है।

पूजा पंडालों को बेहतर सरकारी सुविधाएं देने का आश्वासन

लखपति कुमार साहू के अनुसार, एडीएम धनंजय कुमार ने आश्वासन दिया है कि पूजा पंडालों को हर वर्ष मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने पूजा समितियों की समस्याओं का समय पर समाधान करने और पूजा के दौरान जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया।

19 अक्टूबर को होगा महाभंडारा

श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा महाभंडारा आयोजन समिति की ओर से 19 अक्टूबर को महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन को आमंत्रित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के भास्कर वर्मा, मंदिर भंडारा आयोजन समिति के महामंत्री रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार साहू, कोषाध्यक्ष दौलत कुमार साहू, भोला केसरी, अमित कुमार लाल, देवरत्न कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.