श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 अक्टूबर को होगा डांडिया एवं गरबा का आयोजन, महिलाओं ने कार्यशाला में सीखे नृत्य के गुर

रांची: नवरात्रि के अवसर पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर, गुरुवार को रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में संगीतमय डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया

डांडिया एवं गरबा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: नवरात्रि के अवसर पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर, गुरुवार को रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में संगीतमय डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न चार बजे से शाम सात बजे तक चलेगा।

also read ; शालीमार मैदान में रावण दहन की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों को भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर करना है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मंदिर परिसर में एक दिवसीय डांडिया-गरबा कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  इसमें  डांस मास्टर श्रीराम सोनी एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो की निर्देशिका पिंकी सिंह ने प्रतिभागियों को डांडिया एवं गरबा नृत्य की बारीकियां, आकर्षक नृत्य मुद्राएं और पारंपरिक नृत्य की विभिन्न शैलियां सिखाईं।

प्रवेश रहेगा नि: शुल्क

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागी डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। भजन, भक्तिमय संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां आयोजन को आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण बनाएंगी। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

also read : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नगर निगम ने दिए जरूरी निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.