माेरहावादी मैदान में 60 फीट ऊंचे वाटरप्रूफ रावण का रिमोट से होगा दहन; बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे पुतले

रांची: राजधानी में विजयादशमी पर मोरहाबादी में भव्य रावण दहन का आयोजन होगा, जिसमें 70 फीट तक के पुतले जलाए जाएंगे। इस बार लेजर शो, 24 फीट की सोने की लंका और वाटरप्रूफ पुतले मुख्य आकर्षण होंगे, साथ ही 8 मिनट की आतिशबाजी भी होगी।

रावण
सांकेतिक तस्वीर रावण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में विजयादशमी पर मोरहाबादी  में भव्य रावण दहन का आयोजन होगा, जिसमें 70 फीट तक के पुतले जलाए जाएंगे। इस बार लेजर शो, 24 फीट की सोने की लंका और वाटरप्रूफ पुतले मुख्य आकर्षण होंगे, साथ ही 8 मिनट की आतिशबाजी भी होगी। इसे लेकर तैयािरयां जारी कर दी गई है। इसके अलावा अरगोड़ा मैदान, धुर्वा में भी रावण दहन का कार्यक्रम होगा।

also read : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता में 8 जगहों पर छापे

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सौरभ खन्ना ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनाने का काम जारी है। बंगाल के कारीगर इन्हें तैयार कर रहे हैं। पूरे आयोजन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। समिति को उम्मीद है कि रावण दहन देखने के लिए एक लाख से अधिक लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखकर आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रावण दहन में आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

also read : देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना, भक्ति के रंग में रंगी राजधानी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.