रांची: शारदीय नवरात्र के आज सोमवार को दूासरे दिन शक्ति की देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना को लेकर राजधानी के दुर्गा मंदिर देवी मंडपों में अहले सुबह से ही भक्तों का पहुंचना जारी हो गया था। इसे लेकर सुबह से ही दुर्गा मंदिर, देवी मंडप में देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। जहां पूजा के दौरान पढ़े जा रहे मंत्रोच्चारण से पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया है। हर तरफ शंख, घंट ध्वनी, नागाड़ों के साथ मां की आरती कर भक्ताें के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
देवी मंडपों, दुर्गा मंदिर में दुर्गा स्तुति ,नवाह्ण प्ररायण रामायण का पाठ
शारदीय नवरात्र को लेकर राजधानी के कई दुर्गा मंदिर, देवी मंडपों में नौ दिवसीय दुर्गा स्तुति पाठ, नवाह्ण परायण पाठ किये जा रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन मां के दरबार का रंग-विरंगे फूलों से सजावट कर मां की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके अलावा कई भक्त अपने घरों में कलश स्थापना कर शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना कर रहे हैं।
मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप
माता ब्रह्मचारिणी को श्वेत वस्त्र धारण किए एक सौम्य कन्या के रूप में दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल रहता है। यह रूप शांत, सरल और तुरंत वरदान देने वाला माना जाता है।
also read : अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप, 3 उड़ानें डायवर्ट




