CM हेमंत ने मां रूपी सोरेन को किया नमन, पांचवें दिन निभाया श्राद्ध-कर्म

नेमरा : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी सोमवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत मां रूपी सोरेन को याद करते हुए श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन की रस्में पूरी कीं। इस दौरान CM ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गांव की परंपरा और

CM हेमंत
हेमंत सोरेन ने नेमरा में मां की स्मृति में निभाई श्राद्ध की रस्म

अपनी भाषा में पढ़ें

नेमरा : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी सोमवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत मां रूपी सोरेन को याद करते हुए श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन की रस्में पूरी कीं। इस दौरान CM ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गांव की परंपरा और रीति-रिवाज के मुताबिक धार्मिक अनुष्ठान किया। मां को याद कर उन्होंने श्रद्धा के साथ नमन किया। पूरे विधि-विधान के साथ परिजनों की मौजूदगी में श्राद्ध-कर्म की रस्में निभाई गईं। इस दौरान अपनी दिवंगत मां के प्रति CM का भावुक जुड़ाव भी देखने को मिला।

Read More : गिरिडीह में तीन दिन से लापता युवक की मौत, कुएं से बरामद हुआ शव

7 अक्टूबर की रात हुआ था रूपी सोरेन का निधन

मालूम हो कि रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर की रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह झारखंड के पूर्व CM और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया था। CM हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *