स्लम एरिया के बच्चों और वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण

रांची। बिरसा चौक-हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर स्लम एरिया के बच्चों और वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। होटल द पार्क रिट्रीट के संचालक रामाशंकर प्रसाद के सौजन्य से लगभग दो सौ गरीबों

स्लम एरिया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। बिरसा चौक-हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर  स्लम एरिया के बच्चों और वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया।
 होटल द पार्क रिट्रीट के संचालक रामाशंकर प्रसाद के सौजन्य से लगभग दो सौ गरीबों के बीच नए परिधान(साड़ियां, सलवार सूट, पैंट-शर्ट आदि) बांटे गए।

also read: ट्रिपल आईटी रांची में छात्र की मौत के बाद हंगामा, रातभर धरने पर बैठे विद्यार्थी,सड़क जाम लोग रहे परेशान

वस्त्र वितरण समारोह में समाजसेविका आशा देवी ने कहा कि हर वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र वितरण किया जाता है। इससे सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि विशेषकर पर्व-त्योहारों के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे नए परिधान मिलने पर खुशी का इजहार करते हैं।
मौके पर  रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि गरीबों और पीड़ितों की सेवा से सुकून मिलता है। इस अवसर पर समाजसेवी जयंत झा, वीर नारायण प्रसाद,ऋतु देवी, खुशबू जायसवाल, आदित्य कलवार, ज्योति कुमारी,पूजा कुमारी, अंकित कलवार,अभिषेक कलवार सहित अन्य मौजूद थे।

also read : कांग्रेस राजनीतिक नौटंकी करने की बजाए अपने बीएलए को सक्रिय करे: अजय साह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *