कलश शोभायात्रा के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा डोरंडा

रांची: आज रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छप्पन सेट, डोरंडा की ओर से शारदीय नवरात्र के कलश स्थापना के मौके पर छप्पन सेट स्थित दुर्गा मंडप से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोरखा चौक, अंबेडकर चौक और विवेकानंद चौक होते हुए बटन तालाब

कलश शोभायात्रा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: आज रविवार को  सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छप्पन सेट, डोरंडा की ओर से  शारदीय नवरात्र के कलश स्थापना के मौके पर  छप्पन सेट स्थित दुर्गा मंडप से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा गोरखा चौक, अंबेडकर चौक और विवेकानंद चौक होते हुए बटन तालाब पहुंची। जहां महिलाओं ने विधि-विधान से तालाब का पवित्र जल भरा और कलश को अपने माथे पर रखक कर भजन-कीर्तन,  मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय उत्साह के बीच वापस प्रस्थान किया।
शोभायात्रा राजेंद्र चौक और गोरखा चौक होते हुए पुनः छप्पन सेट स्थित दुर्गा मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इसके साथ ही मां दुर्गा का आह्वान करते हुए शक्ति कर देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की  पूजा-अर्चना की हुई।

शोभायात्रा धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे  ने कहा कि कलश स्थापना के पावन अवसर पर पवित्र जल लेकर निकाली जाने वाली शोभायात्रा धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कलश में पवित्र जल स्थापित कर माँ दुर्गा का आह्वान किया जाता है तथा उनसे सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाती है।
उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और सद्भाव में भी उसका वास्तविक स्वरूप दिखाई देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन से दुःख, संकट और निराशा दूर करें तथा झारखंड सहित पूरे देश में सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें।
श्री दूबे ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के साथ जलस्रोतों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प भी लेना चाहिए।
समिति के मीडिया प्रभारी मेहुल दूबे ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा मंडप में प्रतिदिन सुबह और शाम आरती होगी। पंडित उदय शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में यजमान मनीष कुमार दूबे श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से पूजा और आरती में शामिल होने की अपील की।

कलश शोभायात्रा में ये रहे शामिल

मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संरक्षक कपिलदेव सिंह, अध्यक्ष गौतम दूबे (गोपी), शोभा सिंह, रितेश सिंह, मनोज सिंह, शशिकांत, महेंद्र प्रसाद, मेहुल दूबे, गोपाल तिवारी, दिलीप पांडे, कमलेश झा, शीला देवी, कुसुम देवी, सर्वेश कुमार, रंजू पांडे, गुड़िया सिंह, प्रियंका देवी, रूबी सिंह, मोना कुमारी, दीपा कुमारी, पूजा कुमारी, अश्विनी कुमार, विजय गुप्ता, दीपक ठाकुर, रोहित कुमार और अमोल कुमार सहित समिति के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
*
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *