नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत से रिहा हो गए हैं। अभिजीत दीपके के साथ ही आशुतोष रांका और सौरव दास भी रिहा हो गए हैं। तीनों को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा किया गया है। तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था।
also read: JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई, सुरेश राय को किया गिरफ्तार
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखते हुए रिहा कर दिया है। वहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से छोड़ दिया। हालांकि सभी चारों के सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर संशय है।
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। रविवार को उन्हें दिल्ली की ACM कोर्ट में पेश किया गया। ACM कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया। कोर्ट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया है।



