नेपाल में आज रविवार की सुबह नेपाल के गोरखा जिले में फिर से भयानक बाढ़ देखने को मिली। नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आयी तेज बाढ़ में गोरखा जिले में 3 पुल बह गए और कई घरों में पानी घुस गया। नेपाल के
अपनी भाषा में पढ़ें
नेपाल में आज रविवार की सुबह नेपाल के गोरखा जिले में फिर से भयानक बाढ़ देखने को मिली। नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आयी तेज बाढ़ में गोरखा जिले में 3 पुल बह गए और कई घरों में पानी घुस गया। नेपाल के आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है। इससे जान माल के काफी नुकसान हुआ है।
इसके पहले भी नेपाल पहले ही 26 अगस्त को एक विनाशकारी अचानक बाढ़ की भयानक त्रासदी देख चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। नेपाल पुलिस के मुताबिक, चुमनुब्री-6 में लोकपा और चुमलिंग के बीच पहाड़ से मिट्टी और पत्थर गिरने के कारण नदी का रास्ता बंद हो गया था. इसके बाद आई बाढ़ से कई इलाकों में नुकसान हुआ. प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की चेतावनी है कि जब तक बाढ़ का पानी कम नहीं हो जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक लोग नदी के आसपास जाने से बचें.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिमालय पर बढ़ते खतरे का मुद्दा उठाया था. उन्होंने अगस्त की बाढ़ के बाद मदद करने के लिए भारत और चीन को धन्यवाद दिया था।