JNU मामले को लेकर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सीमा सिंह ने उठाए सवाल

रांची : JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर BJP महिला मोर्चा ने रांची में कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान,

BJP
रांची में BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर BJP महिला मोर्चा ने रांची में कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक से जुलूस निकालते हुए कांग्रेस भवन पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर जवाब देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस चुप्पी तोड़ो, JNU की घटना पर जवाब दो” और “राहुल गांधी शर्म करो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस भवन के सामने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड के पास प्रदर्शन किया गया। बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं और कई घंटों तक नारेबाजी की।

Read More : झारखंड के 8 लापता लोगों की देशभर में तलाश, CID ने जारी किया नोटिस

सीमा सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मांगा जवाब

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हैं, जबकि प्रियंका गांधी का नारा “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े गंभीर मामले सामने आने पर कांग्रेस नेतृत्व की आवाज धीमी क्यों पड़ जाती है। सीमा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को दूसरी पार्टियों को महिला सम्मान और समानता का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी पार्टी से जुड़े मामलों पर भी स्पष्ट रुख रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर उसकी जवाबदेही कहां है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और न्याय का विषय किसी राजनीतिक दल के लिए केवल नारेबाजी का माध्यम नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व को JNU प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सीमा सिंह ने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जाएगा और BJP महिला मोर्चा इस विषय पर अपनी आवाज उठाता रहेगा।

सीपी सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व से मांगी स्पष्टता

प्रदर्शन में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं के अधिकारों और समानता की बात करते हैं, इसलिए कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि महिला सम्मान की बात करने और जवाबदेही के समय मौन रहने के बीच का यह अंतर कब तक जारी रहेगा।

BJP महिला मोर्चा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

घेराव और विरोध प्रदर्शन में BJP महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के अलावा पायल सोनी, अनीता वर्मा, कुमुद झा, निशि जायसवाल, रंजिता सिंह, सुप्रिया दुबे, दिव्या साहू, गीता गुप्ता, लवली पाठक, मंजू चौरसिया, बबीता साहू, डोली जायसवाल, सुनीता सोनी, रेनू सिंह और किरण देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, संकेत तिवारी और नीरज चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं और दर्जनों पुरुष कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.