दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे भूपेश बघेल, परिवार से की मुलाकात

रांची : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने आज यानी शनिवार सुबह झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी

दीपिका पांडेय सिंह
भूपेश बघेल ने दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर जताया शोक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने आज यानी शनिवार सुबह झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अजय शर्मा, विधायक अनूप सिंह और रविंद्र सिंह समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Read More : हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म की पारंपरिक रस्म निभाई

कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मुलाकात के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

मालूम हो कि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की 24 सितंबर 2026 को जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में तृषा समेत चार लोगों की जान चली गई थी। बेटी के निधन से दीपिका पांडेय सिंह का परिवार गहरे शोक में है। इसी बीच, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दीपिका पांडेय सिंह
भूपेश बघेल ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *