महाराजा अग्रसेन जयंती पर रांची में 10 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

रांची : महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर रांची में अग्रवाल सभा ने तैयारी कर ली है। सभा की ओर से 11 अक्टूबर को जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर 10 और 11 अक्टूबर को दो दिनों तक कई कार्यक्रम होंगे। पहले दिन भव्य शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन जयंती
महाराजा अग्रसेन जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर रांची में अग्रवाल सभा ने तैयारी कर ली है। सभा की ओर से 11 अक्टूबर को जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर 10 और 11 अक्टूबर को दो दिनों तक कई कार्यक्रम होंगे। पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि दूसरे दिन पूजा-पाठ, माल्यार्पण, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Read More : रांची में डालसा का जागरूकता अभियान, 200 ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

10 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

अग्रवाल सभा की ओर से 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे महाराजा अग्रसेन भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख रास्तों और इलाकों से होकर गुजरेगी। इसमें महाराजा अग्रसेन की आकर्षक झांकियां भी देखने को मिलेंगी। शोभायात्रा में समाज के पुरुष और महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर शामिल होंगे। इस आयोजन के जरिए महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही, समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सहयोग और समानता की भावना को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।

11 अक्टूबर को पूजा-पाठ और सम्मान समारोह

महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 6 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना भी होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए जयंती समारोह को खास बनाने की तैयारी है।

अग्रवाल सभा ने की शामिल होने की अपील

अग्रवाल सभा ने समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजबंधुओं से अपील की है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में अपने परिवार के साथ शामिल हों और समारोह को सफल बनाएं। कार्यक्रम की जानकारी अग्रवाल सभा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *