रांची: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सहज योग परिवार, रांची, झारखंड की ओर से 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक “सहजयोग आज का महायोग – नवरात्रि महोत्सव 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सहज मंदिर, निर्मल धाम मनातू, रिंग रोड, नजदीक अपना डाबा रांची में प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक होगा।
also read : पीएम मॉल पर 223 करोड़ रुपये बकाया, टाटा स्टील ने शुरू की कार्रवाई
नवरात्रि के दस दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्यान का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर को घटस्थापना एवं देवी शैलपुत्री पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद क्रमशः देवी ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री की पूजा होगी। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर विशेष प्रार्थना एवं पूजा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य मां दुर्गा की आराधना के माध्यम से साधकों को शक्ति, शांति और आनंद की अनुभूति कराना है। श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामूहिक ध्यान एवं पूजा का लाभ लेने की अपील की गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोकुल मोहता हरीश बियानी ,जुगल मारू ,यतीन्द्र सिंह ,डॉ मनोज ,लाल साहेब ,राजेश यादव ,बसंत दास ,विनीत और शंकर की टीम लगी हुई है।




