रांची: बीसीआई एचीवर्स चैप्टर की नौवीं बैठक शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की नई टीम ने पदभार ग्रहण किया। डॉ. सजीत कुमार को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सिंपी कुमारी को सचिव और मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीए अजय सराफ को चैप्टर का सलाहकार बनाया गया।
also read : रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया शोक
इस अवसर पर टीम के मेंटर किशोर मंत्री ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य पारिवारिक माहौल में एक-दूसरे को रेफरल दे रहे हैं। इससे सदस्यों के कारोबार और व्यापार को बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नए लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बीसीआई के एमडी धीरज ग्रोवर ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य कारोबारियों और पेशेवरों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां आपसी विश्वास, सहयोग और नेटवर्किंग के माध्यम से सभी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। सदस्यों को नियमित बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाने और एक-दूसरे के कारोबार को समझकर उचित रेफरल देने की दिशा में काम करना चाहिए। बिजनेस रेफरल देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक अजय कुमार, रमेश कुमार, आरती चिरानिया, धीरज अग्रवाल, बबिता सिंह, अंकुर कुमार, कुमार करुणेश, श्रेया बांका, मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।




