रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया शोक

रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त

रूपी सोरेन
रूपी सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का आंचल जीवन की सबसे बड़ी छाया और संबल होता है। मां का बिछड़ना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

Read More : रंगीलो रास 3.0 : रांची क्लब में 15 अक्टूबर को होगी ग्रैंड डांडिया नाइट

उन्होंने कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की गहरी संवेदनाएं CM हेमंत सोरेन और समस्त सोरेन परिवार के साथ हैं। संजय सर्राफ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जताया शोक

रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, निर्मल छावनिका, अरविंद अग्रवाल, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, दीपेश निराला, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पुजारी अरविंद पांडेय, सुरेश भगत, ज्ञान शर्मा और अंजनी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *