भारत-वेस्टइंडीज टी20 से पहले JSCA की तैयारी पूरी, जानें नियम

रांची : JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी 9 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। मैच को लेकर सुरक्षा, प्रसारण से लेकर बाकी

JSCA
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 की तैयारी पूरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी 9 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। मैच को लेकर सुरक्षा, प्रसारण से लेकर बाकी जरूरी इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। मैच से पहले JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने दर्शकों से अपील की है कि वे स्टेडियम में कोई भी प्रतिबंधित सामान लेकर न आएं। उन्होंने कहा कि दर्शक नियमों का ध्यान रखें, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Read More : रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर रांची में लोजपा ने दी श्रद्धांजलि

हेलमेट, पानी की बोतल और बैग पर रोक

अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि दर्शक स्टेडियम के अंदर हेलमेट, पानी की बोतल या किसी भी तरह का बैग लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित सामान लेकर स्टेडियम न आएं, ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने दर्शकों से अपने सामान की सुरक्षा खुद करने की भी अपील की।

भारत और वेस्टइंडीज ने किया अभ्यास

JSCA अध्यक्ष के अनुसार गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने स्टेडियम में अभ्यास किया। मैच को लेकर मैदान की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। कैमरा, प्रसारण और मैच से जुड़ी अन्य तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।

दर्शकों से मैदान में नहीं जाने की अपील

अजय नाथ शाहदेव ने दर्शकों से किसी भी परिस्थिति में मैदान के अंदर प्रवेश करने की कोशिश नहीं करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्रिकेट को लेकर हमेशा उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी JSCA स्टेडियम में दर्शकों का जोश नजर आएगा।

रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन परिवार में हुए दुखद निधन के कारण उनकी ओर से कोई भी सदस्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगा। अजय नाथ शाहदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *