हरमू चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प चौक’, भाजपा ने किया नामकरण

यह चौक झारखंड की जनता को हर दिन विकसित भारत के संकल्प की दिलाएगा याद : आदित्य साहू रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा रांची के प्रमुख हरमू चौक का नामकरण

विकसित भारत संकल्प चौक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
यह चौक झारखंड की जनता को हर दिन विकसित भारत के संकल्प की दिलाएगा याद : आदित्य साहू
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा रांची के प्रमुख हरमू चौक का नामकरण ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में गाजे-बाजे, ढोल नगाड़े के साथ एक जुलूस के शक्ल में लोगों ने इस चौक पहुंचकर हरमू चौक का नामकरण विकसित भारत संकल्प चौक रखा।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। स्वतंत्रता के 100 वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना केंद्र सरकार सहित देश के हर नागरिक का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य के लिए देश के 140 करोड़ लोगों की भागीदारी और सामूहिक संकल्प जरूरी है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरमू चौक का नामकरण ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ किया गया है। कहा कि रांची के इस प्रमुख चौक से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। अब यह चौक उन्हें हर दिन विकसित भारत के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका की याद दिलाता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के हर वर्ग की इसमें  भागीदारी होगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करना, नवाचार, ‘मेक इन इंडिया’ और उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना विकसित भारत की यात्रा के महत्वपूर्ण आधार हैं।
इस कार्यक्रम में  हेमंत दास, शशांक राज, संदीप वर्मा, शोभा यादव, सतीश सिन्हा, सीमा सिंह, सूरज शाहदेव ,रमेश सिंह, वरुण साहू, आरती सिंह,सुनील साहू, सुचिता सिंह, रंजीता सिंह, ललित ओझा आदि शामिल रहे।

also read:  रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीएम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *