राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं अटल टनल, पर्यटकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

मनाली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अटल टनल रोहतांग पहुंचीं। टनल के दौरे के दौरान राष्ट्रपति लॉन्ग वूलन कोट पहने नजर आईं। यहां सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों ने उन्हें टनल के निर्माण, इसकी बनावट, तकनीकी खूबियों और सामरिक महत्व के बारे में

राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं अटल टनल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

मनाली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अटल टनल रोहतांग पहुंचीं। टनल के दौरे के दौरान राष्ट्रपति लॉन्ग वूलन कोट पहने नजर आईं। यहां सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों ने उन्हें टनल के निर्माण, इसकी बनावट, तकनीकी खूबियों और सामरिक महत्व के बारे में जानकारी दी। टनल का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति अब वापस मनाली लौट रही हैं। मनाली में कुछ देर आराम और लंच का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर में वह मनाली के प्राचीन हिडिंबा मंदिर जाएंगी। शाम को राष्ट्रपति मनाली में ही रुकेंगी और गुरुवार सुबह दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Read More : पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- अब नए लक्ष्य का समय

राष्ट्रपति के दौरे से मनाली से अटल टनल तक कड़ा सुरक्षा घेरा

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मनाली से अटल टनल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। कुल्लू जिला प्रशासन ने भी मनाली और अटल टनल के बीच ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। अटल टनल की तरफ जाने वाले सामान्य और पर्यटक वाहनों की आवाजाही पर दोपहर 2 बजे तक रोक रहेगी। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल घूमने का प्लान न बनाएं।

सुबह 6:30 बजे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे के चलते सुबह 6:30 बजे से सिस्सू की तरफ से मनाली आने वाले सामान्य वाहनों को अटल टनल के रास्ते आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे वाहन रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही कर सकेंगे। वहीं, सुबह 8:30 बजे से मनाली से अटल टनल की तरफ जाने वाले वाहनों को तय नाकों पर रोका जा रहा है।

राष्ट्रपति का काफिला मनाली से अटल टनल पहुंचा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना हुआ था। दौरे के दौरान सुरक्षा को देखते हुए रास्ते में ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, अटल टनल की तरफ वाहनों की आवाजाही पर दोपहर 2 बजे तक रोक रहेगी। इस दौरान पर्यटकों को भी टनल की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

राष्ट्रपति
अटल टनल में राष्ट्रपति मुर्मू ने ली ग्रुप फोटो

हिडिंबा मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक बदलेगा

राष्ट्रपति के दोपहर बाद हिडिंबा मंदिर जाने के कार्यक्रम को देखते हुए मनाली में भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हिडिंबा मंदिर की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को अलग-अलग जगहों पर रोका जाएगा। इनमें मानालसु चौक, घटोत्कच मंदिर, हिडिंबा चौक, रामबाग मनाली और लॉग हट्स चौक शामिल हैं।

पर्यटकों के लिए प्रशासन की खास सलाह

कुल्लू जिला प्रशासन ने पर्यटकों से साफ कहा है कि आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल घूमने का कार्यक्रम न बनाएं। प्रशासन ने लोगों से यह भी कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के निर्देश और ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *