होर्मुज में जहाज पर हमला, 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल

नई दिल्ली : ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ है। हमले की चपेट में पनामा के झंडे वाला एमटी ऑन पीस जहाज आया। इस हमले में जहाज पर सवार 11 भारतीय चालक दल के

होर्मुज
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ है। हमले की चपेट में पनामा के झंडे वाला एमटी ऑन पीस जहाज आया। इस हमले में जहाज पर सवार 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ, जब एमटी ऑन पीस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था।

Read More : चांडिल में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो छात्रों को कुचला, एक की मौत

होर्मुज से गुजरते वक्त हुआ हमला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री रास्ते का काफी अहम इलाका है। यहां से बड़ी संख्या में जहाज आते-जाते हैं। इसी रास्ते से गुजरते समय एमटी ऑन पीस को निशाना बनाया गया। हमले में जहाज पर मौजूद 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर तुरंत कदम उठाए गए।

ओमानी अधिकारियों ने घायलों को निकाला

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमानी अधिकारियों की मदद से घायल भारतीय चालक दल के सदस्यों को जहाज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। भारत ने जहाज पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने घटना को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

पनामा के झंडे के तहत चलता है जहाज

जिस जहाज को निशाना बनाया गया, उसका नाम एमटी ऑन पीस है। यह पनामा के झंडे के तहत चलने वाला एक वाणिज्यिक जहाज है। हमला उस समय हुआ, जब जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास के समुद्री इलाके से गुजर रहा था। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि हमले के पीछे किसका हाथ था। घटना के बाद होर्मुज के आसपास समुद्री रास्ते की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *