जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की बैठक में कार्यालय कक्ष और वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा

रांची: जवाहर विद्या मंदिर स्कूल ऑडिटोरियम में जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत प्रिय दिवाकर सर की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में प्रथम बैच समेत 30 से अधिक पूर्व छात्र, प्रधानाचार्य बी.एन. झा, मोती

जेवीएम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: जवाहर विद्या मंदिर स्कूल ऑडिटोरियम में जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत प्रिय दिवाकर सर की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में प्रथम बैच समेत 30 से अधिक पूर्व छात्र, प्रधानाचार्य बी.एन. झा, मोती सर और विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शशांक, गुरनेक सिंह, पल्लवी सिंह, किरण सिंह, श्रीराम सिंह, प्रकाश कुमार, अमित जैन, आशीष बुधिया, अंशुमान, शशि, मनोज कुमार पांडेय, राहुल दयाल, निखिल सिंह और प्रसून रायपत सहित अन्य एलुम्नी मौजूद रहे।

also read दुमका में कारोबारी के घर चोरी, खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घुसे चोर

स्कूल प्रबंधन ने एसोसिएशन को परिसर में कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने पर सहमति दी। बैठक में एसोसिएशन के बायलॉज, सदस्यता नियम और खातों व ऑडिट रिपोर्ट को एलुम्नी के साथ साझा करने पर जोर दिया गया। 14 अक्टूबर को होने वाली साइंस एग्जीबिशन के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एलुम्नी के पंजीकरण के लिए कैनोपी लगाने का भी निर्णय लिया गया।

also read ; झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे उलिहातू, किया बिरसा मुंडा को नमन

पुराने एलुम्नी डेटा को रिकवर कर मजबूत एलुम्नी बेस तैयार करने, सभी बैचों की भागीदारी बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए समूह व कमेटियां बनाने पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन हर महीने एलुम्नी गेट-टुगेदर आयोजित करने के साथ विज्ञान, शिक्षा, खेल और ई-वेस्ट कलेक्शन जैसी गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करेगा।

also read : रांची सिविल कोर्ट ने चंडी तिवारी समेत तीन की अग्रिम बेल की खारिज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *