रांची में HDFC बैंक की इमारत में अचानक लगी आग, उठीं ऊंची लपटें

रांची : राजधानी रांची के हिनू में सोमवार सुबह HDFC बैंक की इमारत में अचानक आग लग गई। आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी थी। देखते ही देखते वहां से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया। आग

HDFC बैंक
आग के बाद बिल्डिंग से उठा धुएं का गुबार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : राजधानी रांची के हिनू में सोमवार सुबह HDFC बैंक की इमारत में अचानक आग लग गई। आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी थी। देखते ही देखते वहां से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

Read More : रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट की बिक्री शुरू, लगी लंबी कतार

आग की सूचना मिलते ही पहुंची दमकल

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। वहीं, बैंक की इमारत या वहां रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *