राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास रविवार सुबह एक 55 वर्षीय किराना व्यवसायी और अमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौर चंद्र बगती के रूप में हुई है। वह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद उधवा-बरहरवा मुख्य मार्ग पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
also read : अस्पताल में घुसा हाथी, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ीं, अफरा-तफरी का माहौल
हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौर चंद्र बगती की हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन लोग शामिल थे। राजमहल अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
also read : राज्यपाल पहुंचे श्री श्याम मंदिर, की पूजा अर्चना, राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना





