अनिल कुमार तिवारी बने कल्याणी परियोजना के नए पीओ, शैलेश प्रसाद ने सौंपा पदभार

रांची। ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना में नए परियोजना पदाधिकारी (PO) के रूप में अनिल कुमार तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कल्याणी परियोजना कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान निवर्तमान पीओ शैलेश प्रसाद ने उन्हें विधिवत रूप से पदभार सौंपा। अधिकारियों और

रांची। ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना में नए परियोजना पदाधिकारी (PO) के रूप में अनिल कुमार तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कल्याणी परियोजना कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान निवर्तमान पीओ शैलेश प्रसाद ने उन्हें विधिवत रूप से पदभार सौंपा।

अधिकारियों और कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत

पदभार ग्रहण के अवसर पर परियोजना के अधिका रियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों का बुके देकर और शॉल ओढाकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने निवर्तमान पीओ शैलेश प्रसाद को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और नए पीओ अनिल कुमार तिवारी को नई जिम्मेदारियों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उत्पादन और सुरक्षा को मिलेगी नई ऊंचाई

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि अनिल कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व और अनुभव का लाभ कल्याणी परियोजना को मिलेगा। उनके नेतृत्व में यह परियोजना कोयला उत्पादन, औद्योगिक सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर कल्याणी परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *