बोर्ड ऑफ विजिटर और डालसा की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का किया औचक निरीक्षण

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आज बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर और डालसा की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं

बोर्ड ऑफ विजिटर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आज बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर और डालसा की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया।  प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

also read : फर्जी जीएसटी बिल और ITC घोटाले की जांच तेज, जमशेदपुर के बाद कोलकाता पहुंची ED

निरीक्षण टीम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी दानवीर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम, व्यवहार न्यायालय के निबंधक कमल प्रकाश, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद सिंह और डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

also read : CM की फोटो लगाकर भ्रामक पोस्ट वायरल, साइबर थाने में FIR दर्ज

टीम ने केंद्रीय कारा के बैरक, महिला वार्ड, मुलाकाती सहायता केंद्र, मेडिकल वार्ड, किचन, स्टोर रूम, पुस्तकालय, प्रिंटिंग प्रेस और कपड़ा बुनाई केंद्र समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।  इस दौरान बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।

also read : स्टार्ट -अप इंडिया से भारत इनोवेट्स के नवाचार-पारितंत्र में उच्च शिक्षा: एनईपी 2020 परिप्रेक्ष्य

अधिकारियों ने बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति और पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध होने के बारे में भी जानकारी ली. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा ने कहा कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता के नहीं रहना चाहिए। डालसा के माध्यम से जरूरतमंद बंदियों को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।  उन्होंने बंदियों से कहा कि किसी तरह की समस्या होने पर जेल पीएलवी के माध्यम से अपनी शिकायत डालसा तक पहुंचा सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक मेन्यु के अनुसार भोजन दिए जाने की भी जांच की गई।  टीम ने जेल की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिन्हें संतोषजनक पाया गया।  अधिकारियों ने यह भी देखा कि बंदियों के साथ किसी तरह का भेदभाव तो नहीं किया जा रहा है और किसी बंदी द्वारा दूसरे बंदी को डराने-धमकाने की शिकायत तो नहीं है।

also read : पलामू के मनातू BDO को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी, जमीन विवाद की सुनवाई से जोड़कर

पुस्तकालय में पठन-पाठन की किताबों और संगीत वाद्ययंत्रों की स्थिति भी टीम ने देखी। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान टीम ने महिला वार्ड में बंद महिला कैदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। बोर्ड ऑफ विजिटर की टीम ने महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों को बिस्किट और टॉफी भी दी।

also read : झारखंड पुलिस में लंबित प्रोन्नति मामलों पर DGP तदाशा मिश्रा सख्त

इसी दौरान करीब चार साल के एक बच्चे ने जांच टीम के सामने कविता और अंग्रेजी अल्फाबेट सुनाया, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारी और अन्य लोग काफी प्रभावित हुए।

इस मौके पर काराधीक्षक प्रभात कुमार, कारापाल देवनाथ राम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज, डालसा असिस्टेंट संजीव कुमार सिंह, पीएलवी आलोक केरकेटा और नीरज सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

also read : धनबाद में ओवरटेक करते ट्रकों की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.