परिमल NDA से पहुंचे राज्यसभा, अब बेटा धनराज सपा से जाएंगे

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। धनराज नथवानी के नाम को लेकर पहले से सस्पेंस बना हुआ था। सपा के ऐलान के बाद अखिलेश यादव

धनराज
अखिलेश यादव और धनराज परिमल नथवानी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। धनराज नथवानी के नाम को लेकर पहले से सस्पेंस बना हुआ था। सपा के ऐलान के बाद अखिलेश यादव के उस बयान की चर्चा तेज हो गई, जिसमें उन्होंने दूसरे उम्मीदवार का नाम सुनकर लोगों के चौंकने की बात कही थी। धनराज परिमल नथवानी उद्योग जगत से जुड़े हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। उनके पिता परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं।

Read More : खरगे ने INDIA गठबंधन की बैठक में SIR, EVM और वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया

झारखंड में पिता का राज्यसभा चुनाव

परिमल नथवानी ने जून 2026 में झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें NDA का समर्थन मिला था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हराया और राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। परिमल नथवानी को 28 वोट मिले थे, जबकि प्रणव झा को 20 वोट मिले। दूसरे राज्यसभा सीट पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने 30 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। चुनाव में तीन वोट अमान्य घोषित हुए थे। चुनाव के बाद कांग्रेस ने सहयोगी दलों के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए थे। CPI(ML) ने इन आरोपों को खारिज किया था।

सपा ने रामगोपाल यादव के साथ धनराज को उतारा

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। सपा ने इन सीटों के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं—प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी। दोनों 30 सितंबर को अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने वाले हैं। मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर सपा-कांग्रेस समर्थन के साथ दो सीटें हासिल कर सकती है, जबकि BJP के नेतृत्व वाला गठबंधन आठ सीटें जीतने की स्थिति में है।

तीसरी सीट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं

सपा की ओर से फिलहाल दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। तीसरी सीट के लिए पार्टी किसी उम्मीदवार को मैदान में उतारती है या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.