टायर ब्लास्टिंग से सीसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत, मुआवजा को लेकर जेएलकेम ने किया आंदोलन

लातेहार: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की मगध परियोजना में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हुई। टायर ब्लास्टिंग की चपेट में आने से परियोजना में सेवारत कर्मी रविंद्र नाथ महतो का आकस्मिक निधन हो गया। 40 वर्षीय रविंद्र नाथ महतो बेनोसोली, पूर्वी सिंहभूम के निवासी

सीसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार:  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की मगध परियोजना में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हुई। टायर ब्लास्टिंग की चपेट में आने से परियोजना में सेवारत कर्मी रविंद्र नाथ महतो का आकस्मिक निधन हो गया। 40 वर्षीय रविंद्र नाथ महतो बेनोसोली, पूर्वी सिंहभूम के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के क्षेत्रीय कार्यकर्ता मंगलवार सुबह कंपनी गेट पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर जोर दिखाया। इस दौरान बालूमाथ पुलिस प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पीड़ित परिवार के साथ संगठन लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने कई घंटों तक परियोजना प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन के साथ लम्बी वार्ता की। काफी देर तक वार्ता के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने परियोजना पदाधिकारी राकेश सिंह से
फोन पर ऑन-स्पीकर सफल वार्ता किया,  वार्ता में निम्न लिखित सहमति बनी
1) 12 लाख रुपए की तत्काल नकद भुगतान।
2) 8 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि 40 दिनों के भीतर भुगतान।
3) मृतक की धर्मपत्नी को 11,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन।
इस अवसर पर देवेंद्र नाथ महतो ने सीसीएल प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि खनन क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सेफ्टी प्रिकॉशंस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
आंदोलन एवं वार्ता के दौरान संगठन के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी संतोष पासवान, जिला अध्यक्ष निशांत यादव, मुकेश राम, राहुल कुमार, राजू महतो, मुने गंझू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *