रांची : ‘कैलाश की करुणा, रांची’ के मार्गदर्शन में 14 यात्रियों का जत्था चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। झारखंड के प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री स्वामी विमलेश कुमार के नेतृत्व में यह यात्रा शुरू हुई है। केंद्रीय युवा महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल और कविता वर्मा ने अंग वस्त्र प्रदान कर जत्थे को रवाना किया। वहीं श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत कैलाशी केशव दास त्यागी जी महाराज ने पुष्प माला पहनाकर यात्रियों को विदा किया।
Read More : कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह, 224 को मिली उपाधि
हरिद्वार से शुरू होगी धार्मिक यात्रा
यात्रा के पहले चरण में जत्था हरिद्वार पहुंचेगा। यहां स्नान के बाद यात्री मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर, प्रजापति मंदिर और सती कुंड के दर्शन करेंगे। शाम को यात्री गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद अगले चरण में चार धाम यात्रा के लिए रवाना होंगे।
चार धाम के साथ इन धार्मिक स्थलों के भी होंगे दर्शन
जत्था यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेगा। इसके साथ ही यात्रा के दौरान तुंगनाथ, उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर और ऋषिकेश के भी दर्शन किए जाएंगे। यात्रा पूरी करने के बाद जत्था 12 अक्टूबर को रांची लौटेगा।
14 यात्रियों का जत्था
यात्रा में विरेन्द्र प्रसाद सिंह, धिरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुनील प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, रीता मिश्रा, रीना देवी, नीलम कुमारी, सुनीता देवी, लखराज देवी, केसर देवी, राधा सिंह और मंजू सिंह शामिल हैं। जत्थे के रवाना होने के अवसर पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।




