कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह, 224 को मिली उपाधि

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में मंगलवार को विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति

कोल्हान विश्वविद्यालय
कोल्हान यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में मंगलवार को विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने विधिवत दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को संबोधित किया।

Read More : धनबाद में अवैध खनन पर ड्रोन से नजर, 3.1 टन कोयला जब्त

224 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 39 पीएचडी, 132 स्नातकोत्तर (PG), 17 PG मेडिकल डिप्लोमा और 10 M.Ed. की उपाधियां शामिल हैं। इस बार 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें 15 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विवरण के अनुसार, गोल्ड मेडलिस्ट में PG सत्र 2023-25 के 23, M.Ed. सत्र 2023-25 का एक, B.Ed. सत्र 2023-25 का एक और MBA सत्र 2022-24 का एक विद्यार्थी शामिल है।

गोल्ड मेडल हासिल करने वाले प्रमुख टॉपर

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, B.Ed. सत्र 2023-25 में इशरत परवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें GM-26 सीट आवंटित की गई है। वहीं M.Ed. सत्र 2023-25 में सुभद्रा लागुरी और MBA सत्र 2022-24 में नीलम परवीन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय की तरफ से 23 विषयों के 2023-25 सत्र के टॉपर विद्यार्थियों की सूची जारी की गई।

QR कोड से सुरक्षित होंगी विद्यार्थियों की डिग्रियां

इस वर्ष कोल्हान विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से तैयार वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ डिग्रियां प्रदान कीं। डिग्रियों को सुरक्षित रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से इनमें QR कोड, वाटरमार्क और UV लोगो जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल की गई हैं। QR कोड के जरिए डिग्री का डिजिटल सत्यापन किया जा सकेगा। इसके अलावा डिग्री प्रमाणपत्र पर विद्यार्थी का नाम और संबंधित सत्र भी स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा। इन तकनीकी सुरक्षा विशेषताओं से प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता की जांच आसान होने की उम्मीद है।

समारोह में मोबाइल और बैग पर रहा प्रतिबंध

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभागार के अंदर मोबाइल फोन, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह में प्रवेश और अनुशासन को लेकर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। दीक्षांत समारोह में उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह दिन उनके शैक्षणिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *