WPL 2027 : सभी 5 टीमों की रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी

WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी को लेकर थी। RCB ने पेरी को रिटेन कर लिया है और वह

WPL 2027

अपनी भाषा में पढ़ें

WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी को लेकर थी। RCB ने पेरी को रिटेन कर लिया है और वह WPL 2027 में भी टीम का हिस्सा रहेंगी। WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक होगा। इससे पहले 28 अक्टूबर को कोच्चि में खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।

Read More : ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, 3 महीने में हो फैसला

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मैरिजान कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और श्री चरणी को रिटेन किया है।

गुजरात जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट

गुजरात जायंट्स ने अनुष्का शर्मा, एश गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यस्तिका भाटिया को टीम में बरकरार रखा है।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेटली साइवर-ब्रंट, निकॉला केरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने भी अपनी रिटेंशन की आधिकारिक घोषणा की है।

RCB की रिटेंशन लिस्ट में एलिसे पेरी बरकरार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्यूषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, नदीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल को रिटेन किया है। RCB ने कुल 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इनमें स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी प्रमुख नाम हैं। पेरी के रिटेन होने की पुष्टि 28 सितंबर को हुई।

यूपी वॉरियर्स की रिटेंशन लिस्ट

यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतीका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन को रिटेन किया है।

ऑक्शन में किस टीम के पास कितने स्लॉट?

रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के पास 7-7 स्लॉट खाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 5-5 स्लॉट हैं, जबकि गुजरात जायंट्स के पास 3 स्लॉट बचे हैं। विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट की बात करें तो RCB और यूपी वॉरियर्स के पास 2-2 स्लॉट बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए 1-1 स्लॉट उपलब्ध है।

28 अक्टूबर को होगा WPL 2027 का ऑक्शन

रिटेंशन प्रक्रिया के बाद अब सभी टीमों की नजर 28 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन पर होगी। BCCI के मुताबिक ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जाएगा, जबकि WPL 2027 का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *