रांची के कलामाटी स्कूल में FOWA ने बांटी खेल सामग्री, पंप भी दिया

रांची : Forest Officers’ Wives Association (FOWA) की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कलामाटी में सामाजिक एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलकूद, मनोरंजन और आवश्यक सुविधाओं के लिए सहयोग देना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।

FOWA
FOWA का सहायता कार्यक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : Forest Officers’ Wives Association (FOWA) की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कलामाटी में सामाजिक एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलकूद, मनोरंजन और आवश्यक सुविधाओं के लिए सहयोग देना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान FOWA की ओर से विद्यालय को विभिन्न खेल सामग्री और आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इनमें माइक सहित पोर्टेबल स्पीकर, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन रैकेट और छाता शामिल हैं।

Read More : कांग्रेस प्रभारी के. राजू नहीं आएंगे रांची, फ्लाइट रद्द होने से दौरा टला

विद्यालय को पानी का पंप भी मिला

विद्यालय में जल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से FOWA की सचिव श्रीमती भारती कुमार ने विशेष पहल की। उन्होंने विद्यालय को एक पानी का पंप दान किया। इससे विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आवश्यक जल सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।

FOWA की पदाधिकारी और सदस्य रहीं मौजूद

कार्यक्रम में FOWA की अध्यक्ष भारती कुमार, सचिव नीमा ल्हाकी भूटिया, संयुक्त सचिव मीनू पंडियन, कोषाध्यक्ष रमिता कंबोज तथा सांस्कृतिक एवं खेल समन्वयक विशाखा वर्मा मौजूद रहीं। इसके अलावा FOWA की सदस्य रश्मि मिश्रा, पूनम रंजन, मनीषा बाजपेयी, रेखा राजपुरोहित, मुक्ता श्रीवास्तव, माधवी चटर्जी, कलावती पांडेय, उर्मिला गुप्ता, एनी सिसली, सुधा चौधरी, सीमा कुमार, सुनीता गुप्ता, लीना गुप्ता, सुनंदिता दास, प्रीति बाला, रीता कुमार, आभा मिश्रा और श्वेता चौधरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

बच्चों को खेलकूद के लिए किया प्रोत्साहित

FOWA सदस्यों ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा विकसित करने के साथ टीम भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। FOWA की यह पहल समाज सेवा, बाल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान FOWA की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *